समस्तीपुर:शहीद जुब्बा सहनी के 74 वें शहादत दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर के लिए रवाना
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबु

विभूतिपुर
शहीद जुब्बा सहनी के 74 वें शहादत दिवस के अवसर पर विभूतिपुर के युवाओं का एक जत्था भाजपा नेता राजीव रंजन कुमार के सहयोग से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुआ। खास टभका उत्तर पंचायत से 2 गाड़ी के उत्साहित युवा मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। गाड़ी को भाजपा विभूतिपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने झंडा दिखाकर रवाना किया। अमन पराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस आयोजन से सहनी समाज के कार्यकर्ता और आम जनता में काफी हर्ष का माहौल है, और लोग इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा नेता श्री राजीव रंजन कुमार को भी धन्यवाद दिया। मौके पर मंडल महामंत्री दीपक झा, खास टभका उत्तर पंचायत अध्यक्ष रामकरण महतो राजेश कुमार महतो, युवा मोर्चा के प्रमोद महतो, अभिषेक ठाकुर, महेश यादव, शंभू साहनी, संजीव साहनी मोनू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments