मोबाइल छीनते तीन गिरफ्तार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित एसएच 73 पर जीन बाबा स्थान समीप गुरुवार की रात दवा व्यवसायी से बाइक, मोबाइल व रुपए लूटने के दौरान स्थानीय पुलिस ने पीछा कर तीन अपराधियों को बिना नंबर की सफेद अपाची बाइक के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी गुलरबग्गा निवासी प्रदीप यादव, चौकी हसन धानुक टोला निवासी दीपक कुमार एवं अलावल टोला निवासी नसरुद्दीन अंसारी है। बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली कला निवासी दवा व्यवसायी अजीत सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिवान से अपनी बाइक से घर लौट रहे था, तभी माधोपुर गांव स्थित जीन बाबा स्थान के पास थाना क्षेत्र गुलरबग्गा निवासी प्रदीप यादव, चौकीहसन धानुक टोला निवासी दीपक कुमार एवं अलावल टोला निवासी नसरुद्दीन अंसारी उन्हें रास्ते में रोक कर मारपीट शुरू कर दी और उनकी बाइक के साथ रुपए और मोबाइल लूटने लगे। तभी उधर से गश्त कर रही पुलिसकी गाड़ी आ गई। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी भागने लगे। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस टीम वहां पहुंच गई और भाग रहे अपराधी का पीछा कर पकड़ लिया




Recent Comments