Θ बेतिया- बगहा:– लॉक डाउन और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया अम्बेडकर जयंती

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री महोदय द्वारा देशभर में लागु लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया अम्बेडकर जयंती।
बिहार राज्य अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा के मीडिया प्रभारी सह महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता, बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर की 129वीं जयंती मनाया तथा उक्त अवसर पर बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप जला कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

वहीं शाम को घर को दीप मोमबत्ती जला कर जयंती को दीपोत्सव के रुप में मनाते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्र की एकता अखंडता, विश्व बंधुत्व की कामना का संकल्प दुहराया जाएगा, दीपक के प्रकाश से ऊर्जा का संचय कर कोरोना रुपी अंधकार को एकजुटता के साथ हराया जाएगा। आपदा में राष्ट्र एकजुट है।
डॉo भीमराव अम्बेडकर का देश के लिए योगदान अनुकरणीय वन्दनीय है।