मढौरा एसडीओ ने शाम के ठंड में जरूरतमंद गरीबों के बीच घूम-घूम कर बांटा कंबल

मढौरा(सारण) : स्थानीय नगर में एसडीओ ने शाम में ठंड की कणकणी में जरूरतमंद गरीबों के बीच घूम-घूम कर कंबल का वितरण किया.इस मानवीय कार्य कों एसडीओ ने सपरिवार क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे और गरीबों कों चिन्हित कर मौके पर कंबल देकर खुशियां बांटते देखे गये.

गुरुवार शाम कों नगर के पुरानी स्टेट बैंक के समीप और स्टेशन चौक के पास गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया.


एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने बताया की सरकार की ओर से गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा हैं.इसके लिए सरकार के मद से अनुमंडल में एक हजार दो सौ कंबल की खरीदारी हुयीं हैं.

ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशियां दिखी.कंबल लेने बालों में लालमुनी कुंवर, छत्ठीलाल महतो, राजकुमारी कुंवर, कुशमी कुंवर समेत अन्य का भी नाम शामिल था.
मढौरा एसडीओ ने शाम के ठंड में जरूरतमंद गरीबों के बीच घूम-घूम कर बांटा कंबल




Recent Comments