ठनका गिरने से वृद्ध की मौत
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के कटवार निवासी सुदामा यादव (65) की मौत शुक्रवार की दोपहर ठनका गिरने से हो गई। वे शुक्रवार की दोपहर मवेशी चराने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने के बाद स्थानीय अंचलाधिकारी सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी देवनारायण झा, अंचल निरीक्षक व थाना से पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिल सहानुभूति जताते हुए हर स्तर से मदद का भरोसा दिलाया। सुदामा यादव की पत्नी पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुदामा यादव को चार पुत्र एवं तीन पुत्री हैं। मांझी विधायक विजय शंकर दुबे ने उक्त घटना की जानकारी डीडीसी और सदर एसडीओ को फोन से दी। साथ ही दुबे ने परिजनों को फोन कर
सांत्वना दी।




Recent Comments