मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर पानापुर में बैठक
पानापुर (सारण)शनिवार को मढ़ौरा एसडीओ विनोद तिवारी ने 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला की तैयारियों को ले प्रखण्ड सभागार में एक बैठक की।जिसमें बीडीओ मोहम्मद सज्जाद, सीओ रंधीर प्रसाद, बीईओ प्रतिभा कुमारी, सभी बीआरपी, सीआरसीसी तथा प्रखण्ड तथा अंचलकर्मी उपस्थित थे ।एसडीओ श्री तिवारी ने कहा कि पानापुर को कुल पंद्रह किलोमीटर का टारगेट मिला है ।जिसमें करीब बीस हजार लोगों की आवश्यकता होगी।सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर इस कार्य को सफल बनाना है।सभी विभाग के कर्मीयों यथा आँगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता,शिक्षक तथा वर्ग छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसमें भाग लेने के लिए जागरूक करना है।तथा प्रभातफेरी तथा साईकिल रैली निकालकर आम लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना है।बता दे कि राज्य सरकार द्वारा जल जीवन और हरियाली,दहेज प्रथा बंदी तथा शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।




Recent Comments