मामूली विवाद में पड़ोसी द्वारा एक युवक की चाकू गोदकर हत्या मामलें में पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
तरैया(23.04.2019):थाना क्षेत्र के डीह छपिया गाँव मे मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दिया।मृतक 24 वर्षीय सीकन्द्र माँझी है।घटना मंगलवार की सुबह की है जब वह सुबह उठकर अपने घर के सामने एक खेत के किनारे पेशाब कर रहा था।जिसे देख उसके पड़ोसी सुरेश माँझी उर्फ आमचन्द माँझी गाली देने लगे।दोनों के बीच गाली-गलौज को लेकर हाथापाई हुआ।इसी बीच सुरेश माँझी अपने घर के अंदर गया और दौड़ते हुए चाकू निकाल कर लाया फिर सिकन्दर माँझी के छाती और पांजर में चाकू से गोद दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने घायल को मसरख पीएचसी पहुँचाया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना स्थल पर तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार और मसरख थानाध्यक्ष ने पहुँचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा भेज दिया।इस संबंध में मृतक के चाचा सदारथ माँझी ने अपने पड़ोसी सुरेश माँझी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।थानाध्यक्ष ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।