बेतिया – मझौलिया (प. च.):– छठ घाटों का निरीक्षण करते मझौलिया सी. ओ.
न्यूज इनपुट नेयाज आलम शाई मझौलिया (प. च.):–मझौलिया सी.ओ प्रवीण कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने सोमबार के दिन प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि मझौलिया, सतभीड़वा, जौकटिया धोकरहा, शिकारपुर, सरिसवा, डुमरी आदि क्षेत्रों का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि कही से भी अबतक विवाद की सूचना नही है।एहतियात को लेकर छठ तक संवेदनसील जगहों पर पुलिस को तैनात किया गया है अबतक 72 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है।




Recent Comments