सीएसपी केंद्र से 62 हजार 400 रुपए की लूट, चार नामजद
#परवेज अख्तर/सिवान,
महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र तक्कीपुर स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय
ग्रामीण बैंक सीएसपी केंद्र से गुरुवार की देर संध्या चार अपराधियों ने
चाकू का भय दिखा 62 हजार 400 रुपए लूट ली। इस मामले में
स्थानीय थाने में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित किया गया है।
संचालक वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार ने बताया कि
मैंने महाराजगंज बैंक से 80 हजार रुपए की निकासी कर गुरुवार की शाम
सीएसपी केंद्र पर पहुंचा। देर शाम केंद्र बैठकर कागजी काम कर रहा था
उसी बीच गांव के रवि कुमार, अरुण कुमार, राहुल मिश्रा, विश्वजीत सिंह
ने पहुंचकर मुझे गाली गलौज देने लगे। जब मैंने उसका विरोध किया तो
हमें चाकू मारकर जख्मी कर दिया। मेेरे चिल्लाने पर जब मेरे पिताजी अए तो
उनको भी धक्का मार कर नीचे गिरा दिया, जिससे वे भी जख्मी हो गए।
उसके बाद उक्त लोगों ने 62 हजार 400 रुपए लूट लिए।
इस संबंध में आशुतोष के आवेदन पर थाने में उक्त चारों लोगों को आरोपित
किया गया है।




Recent Comments