Θ बेतिया – राष्ट्रीय आज़ाद मंच द्वारा बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी को मांग पत्र सौंपा गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज दिनाँक 04.01.2020 को राष्ट्रीय आज़ाद मंच के द्वारा पश्चिम चंपारण जिले में विश्वविद्यालय के शाखा की स्थापना तथा शहर के समस्याओ को लेकर सदर बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी को मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने छात्रों के स्मास्याओ से सदर विधायक मदनमोहन तिवारी को अवगत कराते हुए बताया कि बेतिया से मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय की दुरी लागभग 125 किलो मीटर है. जबकि किसी भी त्रुटि में सूधर,तथा किसी भी प्राणपत्र के लिए छात्र-छात्राओ को मुजफ्फरपुर का रुख करना पड़ता है जिससे छात्रों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ता है साथ ही साथ उनको विश्वविद्यालय आने जाने के लिए उनको अपनी जेब भी ढीला करना पड़ता है एंवम चंपारण के छात्र-छात्राओ के साथ विश्वविद्यालय में उनके साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इससे छात्र तंग होकर अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं. इसलिए यूनिवर्सिटी की शाखा के स्थापना से चंपारण के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और उन्हें कम खर्च में उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगा एवं उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. विश्वविद्यालय की शाखा की स्थापना चंपारण के छात्र छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा।

वही नगर से होकर बहने वाली ऐतिहासिक चंद्रावत नदी अतिक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन सिकुडति जा रही है.राज के जमाने में यह नदी आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करता था.आज भी नदी के पानी का उपयोग सिंचाई के काम में किया जाता है लेकिन यह नदी अतिक्रमण के कारण अब संकट में है। वहीं मंच के मांगों पर बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने बताया कि ऐतिहासिक चंद्रावत नदी को लेकर विगत वर्षों में मैंने विधानसभा में आवाज उठाया था। लेकिन किसी कारण वश अभी अधर में लटका है।अगर चंद्रावत नदी के सिल्टेशन का कार्य नहीं होता है तो चंपारण में विश्वविद्यालय की शाखा स्थापना एंव चंद्रावत नदी को लेकर मैं दुबारा विधानसभा में आवाज उठाऊंगा इस दौरान बिभाग संयोजक अशोक कुशवाहा ने बताया कि बिगत वर्षों में हुए बानुछापर रोड निर्माण को लेकर आंदोलन किया गया था जिसे बेतिया विधायक के आश्वासन पर आंदोलन को खत्म किया गया था अब बानुछापर रोड का निर्माण हो रहा है इसको लेकर मंच के द्वारा बेतिया विधायक को बुके देकर धन्यवाद दिया गया प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष विकास आर्य,मनोज सोनी,राजा कुमार उपस्थित रहे।