✍️संजय विजित्वर (हाजीपुर) : जी हां, नवरात्रा के इस पावन अवसर पर यह शहर भक्ति भाव में डूबा हुआ दिखाई पड़ रहा है। शहर के हर चौक -चौराहे पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है तथा पंडित और साधकों के मंत्रोचार से तथा माता की कर्णप्रिय संगीत से वातावरण ध्वनित हो रहा है । माता का पट खुलने के बाद मेला का स्वरूप पूरे शहर में दिखाई पड़ रहा है। इस अवसर पर आकर्षक पंडाल विभिन्न चौक -चौराहे पर देखने को मिल रहे हैं। शहर में स्टेशन चौक, स्टेशन रोड, गांधी आश्रम , पूर्वीअनवरपुर स्थित माई स्थान, अनवरपुर चौक ,बंगाली अखाड़ा, राजेंद्र चौक, सुभाष चौक,रामबालक चौक , डाक-बंगला रोड ,गांधी चौक ,मस्जिद चौक, गुदरी रोड ,थाना चौक ,कौनहारा घाट ,गंडक पुल रोड, दिग्घी , लालगंज रोड, तंगौल, जढुआ सहित कई स्थानों पर साथ ही वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। बच्चे ,बूढ़े जवान, महिला ,पुरुष सब -के -सब मां के दर्शनार्थ शहर में सपरिवार घूमते हुए दिखाई पड़ने लगे हैं। सड़क के दोनों किनारे खिलौने की दुकाने,मिष्ठान की दुकानें सजी हुई दिखाई पड़ रही हैैं। स्थानीय प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक -चौराहे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।




Recent Comments