बेतिया – नरकटियागंज:– बाल मजदूरी समाज के लिए एक अभिशाप

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–
पापी पेट का सवाल ,पढने के उर्म मे मजदूरी करने पर मजबूर
नरकटियागंज /चंदन गोयल बाल मजदूर की एक ताजा घटना सामने आया है।आज कल हर जगहों पर अक्सर देखा जाता है कि शादियों में रोड लाइट के लिए भाड़े पर बाल मजदूर को लाया जाता है।और शादियों में रोड लाइट सर पर रख कर हर जगह घुमाया जाता है।इससे उनलोगों को लगता है कि शादी की शोभा बढ़ जाती है।और उसके बाद बच्चों को 200 सौ या 100 रुपये देकर घर भेज दिया जाता है।दुकान में,होटलों में,रेलवे ट्रैन में,कंपनियों में बाल मजदूर को मजदूरी करते हुए देखा जाता है।प्रशासन ये सब देखकर आंख बंद किये हुए है सरकार भी इस पर ध्यान नही देती है।बाल मजदूरी कानून में बदलाव वाला विधेयक लोकसभा में भी पास हो गया।और इसे पास करने से पहले संसद में इस पर चर्चा भी निभाई।हालांकि मीडिया और जागरूक नागरिकों के बीच इस पर कम बाते हुई। तमाम मुद्दों की तरह यह मसला भी कम संवेदनशील नही था।