पटना से सोनपुर, हाजीपुर सहित अन्य जगहों पर खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर ग्रामीणों ने किया स्वागत

सोनपुर । बिहार और केंद्र सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नेशनल विजेताओं को नौकरी भी दे रही है । 20 से 22 जनवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित साउथ ऐशियन फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने जित हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया । बतादे कि चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हुई थी । इनके साथ भारतीय टीम के कोच के तौर पर राष्ट्रीय सवात् संघ के द्वारा राज्य सवात संघ बिहार के सचिव शिहान ई राहुल श्रीवास्तव भी रवाना हुए थे । प्रतियोगिता में साउथ ऐशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान व भूटान के बॉक्सर भाग लिया था ।जिसमे बिहार के खेलाड़ीयो कुल 19 पदक जीत हासिल कर अपने नाम करते हुए बिहार ही नही बल्कि गाँव व जिले का नाम रौशन किया । जिसमें (9 गोल्ड, 5 सिल्वर व 5 ब्रांज मेडल) साथ ही इंडियन टीम के कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को ऐशियन सवात् कॉन्फेडरेशन के सचिव के द्वारा विजेता ट्राफी के साथ बेस्ट कोच अवार्ड भी दिया गया।

गोल्ड मेडलिस्ट
स्वीटी कुमारी 2 गोल्ड (असौत व कॉम्बैट), उपासना आनंद, तन्नू श्री, श्रृष्टी भारद्वाज, कुमारी अनन्या, अनुष्का अभिषेक, रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज
सिल्वर मेडलिस्ट
सुरज कुमार 2 सिल्वर (असौत व कॉम्बैट), नितेश कुमार, शिवानी, उपासना आनंद, (कंम्बैट),
ब्रांज मेडलिस्ट
नासिर फिरोज, काशिफ हुशैन, हिमांशु भगत, तन्नू श्री (कॉम्बैट) नितेश कुमार, (कॉम्बैट)

इन सभी खिलाड़ियों के जितने के खुशी में राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष, सुनील कुमार व संयुक्त सचिव, आशिफ अनवर व कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम ने शुभकामनाएं दी। पटना ऐयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुचने पर सभी खिलाड़ियों के गाजे बाजे के साथ स्वागत में राज्य सवात् संघ, बिहार के खिलाड़ी व पदाधिकारियों के साथ पूरा भीड खड़ी थी। गाजे बाजे के साथ दर्जनों वाहनों से खिलाड़ियों ने पटना एयरपोर्ट से जेपी सेतु सड़क मार्ग होते हुए भरपुरा गाँव में पहुँचने पर रंजीत श्रीवास्तव , यदुनंदन भगत,गणेश भगत,सुरेंद्र सिंह,शिवपूजन साह ,संजीत कुमार ,रितेश रंजन,सुनैना देवी, रूपेश रंजन ,साक्षी,आकांक्षा व सोनपुर में सुनील कुमार सिंह,सुबोध कुमार, संतोष कुमार, सरोज,आरती पुष्प सहित दर्जनों ग्रामीणों और नगर वासियों ने गर्मजोशी के साथ सभी खिलाड़ियों को स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।