कायस्थ महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय शिव कुमार श्रीवास्तव की मनी पुण्यतिथि समारोह

✍️संजय विजित्वर (हाजीपुर)-कायस्थ महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मां तारा पूजा समिति के संस्थापक स्वर्गीय शिव कुमार श्रीवास्तव की नवमी पुण्यतिथि समारोह स्थानीय डाक बंगला रोड स्थित उनके आवास पर सायंकाल में आयोजित की गई। यह आयोजन स्वर्गीय शिव कुमार श्रीवास्तव जी के सुपुत्र रंजीत श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय महामंत्री युवा कायस्थ महासभा (दिल्ली) के द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय शिवकुमार जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।