माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, कई लोगों ने किया रक्तदान
दैनिक खोज खबर, छपरा

(रक्तदान करते राठौर नितान्त व उपस्थित अन्य लोग)
सारण की नामचीन स्वयंसेवी संस्था माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन के द्वारा छपरा सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सारण के सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, डॉ किरण ओझा, बी एड कॉलेज के लेक्चरर कनिष्क कृष्ण, अभिमन्यु सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।

(रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते सिविल सर्जन व अन्य)
मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं। रक्तदान करने वाले के सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं होता, बल्कि रक्तदान करने से शारीरिक तौर पर लाभ ही होता है। रक्तदान से मिलें रक्त से किसी की जिन्दगी बचाया जा सकता है।

(रक्तदान करते परमात्मा कुमार मिश्रा)
वहीं संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि सदस्यगण एवं आमजन के अहम योगदान से इस तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सका है। साथ ही उन्होंने रक्तदान शिविर सफल करने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की बात भी कही।

(रक्तदान के बाद जूस पिलाते सिविल सर्जन)
राँची से रक्तदान करने आये राठौर नितान्त ने कहा कि सर्वप्रथम हमें खुद की फ़िर अपने परिवार की रूढ़िवादिता को तोड़ना होगा। रक्तदान ज़रूरत से अधिक जागरूकता की विषयवस्तु है। हम सभी के रक्तदान का उद्देश्य लोगों की इस रूढ़िवादी सोच को हटाना है कि रक्तदान से हानि होती है ताकि किसी को दूसरे जगह से खून मांगना नहीं पड़े, अपने परिवार एवं रिश्तेदारों से ही इसकी प्रतिपूर्ति हो जाए।

(रक्तदान के बाद युवा को जूस पिलाते साथी)
मौके पर कनिष्क कृष्ण, अभिमन्यु सिंह, ब्रजेश यादव, प्रकाश कुमार सिंह, बजरंगी कुमार सिंह, मनीष शर्मा, निशु नारायण सिंह, प्रकाश रंजन, कुमार आदित्य नाथ, नीतेश यादव, परमात्मा कुमार मिश्रा, अमन सिँह, विशाल कुमार गिरी, रमेश कुमार प्रसाद, मुकेश कुमार, अंकुश कुमार शर्मा, चंदन कुमार ठाकुर, राठौर नितांत, शेष नाथ सिँह, अजीत कुमार आदि के द्वारा रक्तदान किया गया।
जबकि रक्तदान केंद्र से शिवनारायण साह, धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार आदि ने रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम के आयोजन में संजीव चौधरी, अशोक कुमार, भंवर जी, रिंकी मिश्रा, विनित कुमार, पंकज कश्यप, अमरेन्द्र कुमार आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।




Recent Comments