बेतिया – बगहा:– ​लोक आस्था व बिहार में सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला पर्व 
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– छठ के लिए बगहा के छ्ठ घाटों पर दुल्हन की भांति सजाया गया था । पूर नेम निष्ठा के साथ छ्ठ वर्ती अपने अपने छ्ठ घाटों पर सूर्य भगवान को अर्ध्य दिये। बच्चे अतिशबाजी में मगन थे। चारों तरफ आदमियो का हूजूम व काफिला से मेला जैसा नजारा उत्पन्न हो गया था । लोक आस्था के समुन्दर में गोते लगाने को तैयार थे । चारों तरफ छ्ठ गीतों के बीच श्रद्वा की अवरिल धारा बह रही थी। माहौल ख़ुशगवार व मौसम भी मेहरबान । जहां तक नजर जा रही थी भाक्तिमय बना हुआ था । बगहा के छठ घाट पर बहुत जगहों के लोग छ्ठ मनाने आते हैं । फिलवक्त हजारों श्रद्धालु छ्ठ करने में लीन थे। लोग छ्ठ वर्ती को किसी प्रकार का कठिनाई न हो इसके लिए चौकस थे ।