
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद विजयी मुद्रा में विक्ट्री दिखाते वार्ड सदस्य
सलिमापुर के प्रभारी व उप मुखिया को वार्ड सदस्यों ने 11 : 0 से अविश्वास प्रस्ताव पारित करा कर किया अपदस्थ
मढ़ौरा (सारण) : शनिवार को स्थानीय प्रखंड के सलिमापुर पांचायत के प्रभारी व उप मुखिया पर लगे अविश्वास पर चर्चा व मतदान के बाद प्रस्ताव पारित हो गया।जिससे प्रभारी व उप मुखिया शिवशंकर सिंह तत्काल प्रभाव से अपदस्थ हो गए।पंचायत सचिव बिरेन्द्र कुमार सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया के तदोपरांत बताया की कुल 12 वार्ड सदस्यों में से 11 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।जबकि प्रभारी व उप मुखिया शिवशंकर सिंह अनुपस्थित रहे।जिससें अब तत्काल प्रभाव से उपमुखिया का पद रिक्त माना जायेगा।वहीं चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मिलने के बाद उप मुखिया का चुनाव कराया जायेगा।

उक्त चुनाव प्रक्रिया में वार्ड सदस्य सुरेंद्र मांझी, रंजीत कुमार गुप्ता, साईका प्रवीण, शैलेशा देवी, प्रभात कुमार सिंह, प्रभावती देवी ,चंदा देवी समेत 11वार्ड सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लेकर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।ज्ञात हो कि लगभग विगत एक साल से उप मुखिया रहे शिवशंकर सिंह प्रभारी मुखिया का कार्य भार देख रहे थे।
🔸सुरक्षा के थे चाकचौबंद ब्यवस्था –

सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट
प्रखंड के सलिमापुर पंचायत भवन पर आयोजित अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिये चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था था।जिसके लिये प्रशासन ने तीन मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस बल की तैनाती कर रखा था।जिसमें मजिस्ट्रेट के रूप मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश, खंख्यिकी पदाधिकारी विनोद कुमार और कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार बिधि ब्यवस्था संधारण के लिये तैनात थे।वहीं मढ़ौरा थाना और गौरा ओपी से पुलिस पदाधिकारी के एक दर्जन के आसपास पुलिस बल सुरक्षा को लेकर मुस्तैद था।अधिकारियों के मुताबिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न बताया गया।




Recent Comments