
जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं समुदाय आधारित कार्यक्रम : एएनएम
#सुवास कुमार/पानापुर (सारण)शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र के आँगनबाड़ी केंद्र भोरहाॅ कोड संख्या 85 पर एच एस सी बैठक हुई ।जिसमें एएनएम सुमन कुमारी ने उपस्थित सभी सेविकाओं को आँगनबाड़ी केन्द्रों पर होने वाले समुदाय आधारित कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।एएनएम ने कहा कि समुदाय आधारित कार्यक्रमों यथा अन्नप्राशन,गोदभराई पर लाभूको तथा परिजनों के आने से समाज में जागरूकता बढ़ी है।ऐसे समुदाय आधारित कार्यक्रमों में लाभूको के अलावा जनप्रतिनिधियों, तथा पड़ोसियों को भी बुलाकर जागरूक करने की आवश्यकता है।ऐसे अवसरों पर जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए आवश्यक जरूरी बाते बताना अतिआवश्यक है ।जैसे खाना बनाते समय या खाते समय साफ सफाई का ध्यान रखे।खाने में संतुलित आहार के साथ-साथ फलों का भी सेवन करें ।समय पर सभी जरूरी टीके लगवाएं ।मौके पर सेविका राजकुमारी देवी, लालती कुमारी, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, कल्पना देवी, शारदा देवी,चिंता देवी,राजकुमारी तथा आशा फैसीलेटर कान्ति देवी उपस्थित थीं ।




Recent Comments