
प्रेमी जोड़े बंधे परिणय सूत्र में : सच्चे प्रेम की पुकार, मां-बाप ने किया स्वीकार
सोनपुर – सच्ची प्रेम व दिल में लगन हो तो कोई भी बाधा रोक नहीं सकती । कहावत चरितार्थ है कि –प्रेम न जाने जात -कुजात , भूख न जाने वासी भात , नींद न जाने टूटी खाट । ऐसा ही दो प्रेमियों को वैवाहिक बंधन में बंध दिए ईश्वर ने । ईश्वर भी सच्चे प्रेम करने वाले लोगों को उनकी पुकार सुनकर उनकी मदद करने में तत्पर रहते हैं । आज सोनपुर के नौलखा मंदिर में जहां पर दो अंतरजातीय विवाह बड़ी धूमधाम के साथ दोनों पक्षों को मिलाकर समाज सेवी उदय कुमार सिंह ने दो प्रेमी का मिलन कराकर पुरे हिन्दू रीति -रिवाजों के साथ दो प्रेमियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया । वर -वधु के माता- पिता को समझ -बुझा कर सादी करने के लिए रजामंदी करा लिए । लड़का का नाम सूरज कुमार यादव पिता कृष्णा यादव ग्राम शेखड़ूमरी थाना नयागांव वही लड़की मुन्नी कुमारी पिता रमेश शाह डुमरी बुजुर्ग थाना नयागांव जिला सारण के निवासी को गांव के ही पुरोहित ब्रजनंदन मिश्रा ने नौलखा मंदिर में बिना दहेज के सादी संपन्न करते हुए लोगो मे दहेजमुक्त प्रथा का मिशाल कायम किये । वर- वधु पक्ष के लोगो ने उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया। जिसमें उदय कुमार सिंह (समिति सदस्य ), पवन सिंह, धनंजय सिंह के साथ लड़के व लड़की पक्ष के ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।




Recent Comments