मढ़ौरा से जिला परिषद सदस्य के एक अभ्यर्थी का नामांकन हुआ रद्द, अमनौर से जिप के सभी नामांकन वैध
मढौरा(सारण)।
अमनौर और मढ़ौरा के जिला परिषद के छह पद के लिए संपन्न हुई स्कूटनी के बाद जिला परिषद भाग 1 से एक अभ्यर्थी विजय कुमार सिंह का नामांकन रद्द होने की जानकारी दी गई है । वही मढ़ौरा भाग 2 और भाग 3 से सभी नामांकित अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र वैध बताया गया है । अमनौर के भी जिला परिषद के तीनों सीट पर नामांकन दर्ज कराए सभी अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र सही होने की जानकारी दी गई है । निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक अभ्यर्थी के नामांकन रद्द होने का तकनीकी कारण था । अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित समय तक आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया है। समाचार प्रेषण तक अनुमंडल कार्यालय द्वारा नामांकन दर्ज कराए सभी वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित करने की तैयारी चल रही थी ।




Recent Comments