दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। ठंड के लगातार बने रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर क्षेत्र के कुछ चिन्हित स्थानों तक ही अलाव का इंतजाम करने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। रविवार की संध्या नाराज लोगों ने नपं की लकड़ी पहुंचाने वाली गाड़ी को सरकारी गाछी में घेर ली और अन्य स्थानों पर भी अलाव का इंतजाम करने की मांग पर अड़ गए। नपं की तरफ से आए लोगों ने जब पूरे चौक पर एक ही स्थान पर अलाव की लकड़ी गिराने की बात कही तो लोग नाराज हो गए। लोगों का कहना था कि ठंड जिस तरह से बढ़ी है चौक के दो तीन स्थानों पर अलाव का इंतजाम करने की आवश्यकता है। नपं के द्वारा एक तो चौक चौराहों पर सही स्थान का चयन नही किया गया है दूसरा अलाव में काफी कम लकड़ी को गिराया जाता है। जहां अलाव जलता है वहां भी थोड़ी देर ही लकड़िया जल कर खत्म हो जाती है जिससे लोगों आधा अधूरा ही राहत मिल पा रहा है।