
अमनौर(सारण)।प्रखंड के जगदेव सिरिसिया गांव की एक छात्रा ने नीट 2021 की परीक्षा में प्रखण्ड के सफलता प्राप्त किया है. इस परीक्षा में सफलता मिलने से माता पिता सहित जिले का नाम रोशन किया है. छात्रा प्रखण्ड के जगदेव सिरिसिया गांव के अभिमन्यु तिवारी के पुत्री काजोल कुमारी बताई जाती है. सोमवार को नीट परीक्षा का परिणाम जारी हुआ तो काजोल के घर खुशी का माहौल बन गया. काजोल दूसरी बार मे इस सफलता प्राप्त की है .इनको 720 पूर्णांक के सापेक्ष 617 अंक मिले हैं इस अनुसार परीक्षा में 85.58 प्रतिशत अंक हासिल कर 12181 रैंक प्राप्त की है. इनके पिता अभिमन्यु तिवारी एक व्यवसायी है.माता किरण देवी एक गृहणी है.छपरा निजी बिद्यालय से पढ़कर मैट्रिक व गुरुकुल से इंटर पास की है.इन्होंने बताया कि पटना में पढ़कर तैयारी किया,इसका श्रेय माता पिता गुरु को दिया.काजोल ने बताया कि बचपन से डॉक्टर बनने की सपना था जो लगन और मेहनत से पूरी हो गई है. इधर इनके सफलता से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. पूर्व बिधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने काजोल को बधाई देते हुए कहा कि गर्व है हमारी यह बच्ची लग्न मेहनत से इस मुकाम को पाई है,गर्व है हमलोगों को इन्होंने गांव का नाम रौशन किया है.इस मौके पर अन्य लोगों ने काजोल के घर पहुंच उनका मुंह मिठा कर बधाई दिया.




Recent Comments