सारण :दहेज की बलि बेदी पर चढ़ी विवाहिता,ससुराल वालों ने हत्या कर शव जलाया
मढौरा (सारण):गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा मठिया गांव में दहेज के लिये विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है । हत्या का आरोप मृतका दीपमाला कुमारी के दादा तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपीया निवासी शिव कुमार गिरी ने शादी के बाद एक लाख रुपये दहेज नहीं देने पर पोती दीपमाला कुमारी की हत्या कर देने का आरोप लगा हत्या का मामला दर्ज कराया है । हत्या कर शव जला देने के आरोप में मृतका के पति अजीत भारती , ससुर बलिराम भारती , सास ग्यांती देवी , भसुर मनीन्द्र भारती और गोतनी संगीता देवी के खिलाफ सूचक के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है । इस सम्बंध में गौरा ओपी इंचार्ज हरे राम सिंह ने बताया की विवाहिता की हत्या का मामला गुरूवार को दर्ज हुआ है । पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है । लेकिन अभियुक्तों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है ।




Recent Comments