एक‌ मुखिया अभ्यर्थी सहित 26 का नामांकन हुआ रद्द

मढ़ौरा(सारण) ।
दसवें चरण के पंचायत चुनाव के स्क्रूटनी के अंतिम दिन मढ़ौरा प्रखंड से एक मुखिया सहित 26 का नामांकन रद्द किया गया है। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मिली मुखिया अभ्यर्थी हसनपुरा पंचायत से नामांकन दर्ज कराने वाली ललिता देवी बताई गई है । बाकी 25 अभ्यर्थी वार्ड और पंच पद के अभ्यर्थी बताए गए है । मामले में मुखिया अभ्यर्थी ललिता देवी का नामांकन रद्द होने का कारण तकनीकी कमी बताई गई है । अभ्यर्थी द्वारा मांगे गए कागजात को निर्धारित समय तक उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नामांकन पत्र रद्द किया गया है । वही मुखिया पद पर नामांकन दर्ज कराएं अन्य सभी अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र सही पाया गया है । नामांकन दर्ज कराने वाले पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थी और सरपंच पद के अभ्यर्थियों का भी सभी नामांकन पत्र वैध बताया गया है । पंच और वार्ड से नामांकन दर्ज कराएं अभ्यर्थियों में से 25 का नामांकन पत्र रद्द होने की जानकारी दी गयी है । समाचार प्रेषण तक प्रखंड कार्यालय ने रद्द पंच और वार्ड सदस्य पद के अभ्यर्थियों की सूची जारी नहीं की गई थी ।‌