भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा चिंतन दिवस क़ा आयोजनछपरा : भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा चिंतन दिवस के अवसर पर शिक्षक संघ भवन छपरा के प्रांगण में भारत स्काउट गाइड सारण के जिला आयुक्त(स्काउट) डॉ दिनानाथ मिश्रा के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत नियमानुसार सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारम्भ होकर झंडोतोलन और सभा के रूप में संपन्न हुआ। झंडोतोलन सहायक सचिव श्री उमाशंकर गिरी एवं जिला संगठन आयुक्त( स्काउट )श्री आलोक रंजन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट,अररिया )श्री बैजनाथ प्रसाद थे ।सभी अतिथियों ने चिंतन दिवस पर अपने अपने को रखा।अतिथियों ने अपने संबोधन में बताया कि चिंतन दिवस स्काउट के जनक बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति स्काउट सह एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज सहित डिस्टिक ओपन ट्रूप के 50 स्काउट और गाइड ने भाग लिया। गाइडर के रूप में सुश्री रितिका कुमारी मौजूद थी। संस्था के द्वारा प्रदान की गई चिंतन दिवस का स्टीकर सभी ने एक दूसरे को लगाया।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रपति स्काउट अभिमन्यु कुमार सिंह,प्रणव, तथा राज्य पुरस्कार स्काउट अमन कुमार सिंह,सुमित ,विकास ,चंदन ,दीपू ,राजा ,करण,विद्यांचल ने अहम भूमिका निभाई।
भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा चिंतन दिवस क़ा आयोजन




Recent Comments