मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत नव निर्मित जलमिनार का बीडीओ ने किया उद्घाटन

अमनौर /सारण – प्रखंड के धर्मपुर जाफर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर दो में जल नल योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से नव निर्मित जलमिनार का उद्घाटन अमनौर बीडीओ विभु विवेक ने फिता काटकर किया. शुक्रवार को उद्धाटन के दौरान बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत इस नल-जल का लाभ ग्रामीणों को हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से होगी. वहीं उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को दिया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संजय साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह, वार्ड सदस्या किरण देवी, गुड्डू उपाध्याय, भुवन राय, हरेन्द्र तिवारी आदि लोग उपस्थित थे.