परसा(सारण)।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मानव शृंखला की तैयारी को लेकर परसा प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारियो के साथ सदर एसडीएम अभिलाषा वर्मा ने एक समीक्षात्मक बैठक किया।बैठक में एसडीएम ने 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला के महत्व पर जानकारी दिया तथा प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी को-ऑर्डिनेटर से रुट वार लंबाई और उसमें शामिल होने वाले लोगो की संख्या के सम्बंध में एक एक कर जानकारी प्राप्त किया।एसडीएम ने जल जीवन हरियाली के लिए आम जनता से मानव शृंखला में भाग लेने का अपील किया।बैठक में एसडीएम ने मानव शृंखला में लापरवाही बर्दास्त नही किये जाने की बातें कही।तथा शिक्षकों को 19 जनवरी को श्रृंखला में शामिल होने वाले विधार्थीयो के लिए एमडीएम बनवाने का निर्देश दिया।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी रजतकिशोर सिंह द्वारा परसा उच्चतर माध्यमिक परिसर से सैकड़ो छात्र छात्रओं के साथ साइकिल रैली निकाली।कार्यक्रम में सीओ रामभजन राम प्राचार्य नासिर केआरपी संजू कुमारी सरोज जेएसएस अरविंद कुमार पासवान एमो मुन्ना कुमार रंजीत ठाकुर शांति देवी संजीव कुमार सिंह विनोद कुमार अनीश कुमार अली हसन अनिल कुमार मो जाफर नितिश कुमार सिंह धर्मेन्द्र कुमार नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।