26 वर्षीय विवाहिता की पीट पीट कर कर हत्या
मढ़ौरा (सारण)थाना क्षेत्र के नगर पकहां में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की पीट पीट हत्या कर देने का मामला सामने आया है I पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है I मृतक मढ़ौरा पकहां निवासी मिथलेश प्रसाद की पत्नी पिंकी कुमारी बतायी गई है I मामले में मृतक पिंकी देवी की मां हनुमानगंज मशरक निवासी लाल प्रसाद की पत्नी रमुनी देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है I प्राथमिकी में अपनी पुत्री पिंकी की शादी वर्ष 2011 में पकहां निवासी सुकदेव प्रसाद के पुत्र मिथलेश प्रसाद से करने की बात कही है I प्राथमिकी में कहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में बाइक मांग रहे थे और इसके लिये पिंकी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे I पिंकी के सुचना देने पर कई बार ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायती की गई थी लेकिन पिंकी को प्रताड़ित करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ I इस बीच पिंकी दो बच्चों की मां बनी जिसमे एक छ वर्ष का और दूसरा छ माह का है I सुचना पर शुक्रवार की सुबह वह अन्य के साथ जब पकहा पहुंची तो घर के सभी सदस्य गायब थे और चारों तरफ सन्नाटा था I घर के भीतर जाकर देखा तो उनकी पुत्री पिंकी देवी मृत पड़ी थी I रामुनी देवी ने घटना में पिंकी के पति मिथलेश प्रसाद, सुधीर प्रसाद, निरंजन प्रसाद और सुधीर प्रसाद की पत्नी को आरोपित किया है I सभी पर पिंकी के साथ मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है I थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने बताया कि पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है I




Recent Comments