दैनिक खोज खबर/सोनपुर। ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्यभर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) एवं प्रभारी बीडीओ के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। विभाग की अपर सचिव मंजू प्रसाद द्वारा 30 जून 2026 को जारी आदेश के तहत कुल 82 पदाधिकारियों को राज्य के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश भेज दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सोनपुर के ग्रामीण विकास पदाधिकारी केशव कुमार राय का स्थानांतरण अररिया जिले के भरगांवा प्रखंड में किया गया है। गुरुवार को जानकारी देते हुए प्रखंड कर्मी ने बताया कि ग्रामीण विकास पदाधिकारी केशव कुमार राय का अररिया के भरगांवा प्रखंड में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, अरवल जिले के सोनभद्रवंशी प्रखंड के प्रशांत कुमार को दिघवारा का बीडीओ बनाया गया है, जबकि अरुण सिंह, जो वर्तमान में औरंगाबाद में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं, उनका स्थानांतरण दरियापुर प्रखंड में किया गया है।
इधर, वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सारण, ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कार्यरत कुल 177 लिपिकों का भी स्थानांतरण किया है।
स्थानांतरण सूची में अरुण कुमार तिवारी को प्रखंड कार्यालय सोनपुर से जिला स्थापना शाखा सारण, इंद्रजीत सिंह को प्रखंड कार्यालय सोनपुर से अंचल कार्यालय दरियापुर, नीतू कुमारी को प्रखंड कार्यालय सोनपुर से प्रखंड कार्यालय तरैया तथा शमशाद बेग को अनुमंडल कार्यालय सोनपुर से प्रखंड कार्यालय दिघवारा भेजा गया है।
इसके अलावा राकेश कुमार को अनुमंडल कार्यालय सोनपुर से जिला राजस्व शाखा सारण, किशोर लकड़ा को जिला नीलाम पत्र शाखा सारण, अनिल कुमार गुप्ता को प्रखंड कार्यालय तरैया, सुभाष कुमार को अंचल कार्यालय मेकर तथा राजीव प्रकाश को अंचल कार्यालय सोनपुर से अनुमंडल कार्यालय सोनपुर स्थानांतरित किया गया है।
अन्य स्थानांतरणों में विनोद कुमार को जिला राजस्व शाखा सारण से अनुमंडल कार्यालय सोनपुर, मनीष कुमार को जिला अभिलेखागार सारण से अनुमंडल कार्यालय सोनपुर, कृष्ण प्रसाद को प्रखंड कार्यालय एकमा से अनुमंडल कार्यालय सोनपुर, उदय विश्वकर्मा को प्रखंड कार्यालय जलालपुर से प्रखंड कार्यालय सोनपुर, संजीत कुमार चंचल को प्रखंड कार्यालय तरैया से प्रखंड कार्यालय सोनपुर, शोभा रानी को अंचल कार्यालय ईशुआपुर से अंचल कार्यालय सोनपुर, अमरदीप कुमार को अंचल कार्यालय सदर छपरा से प्रखंड कार्यालय सोनपुर तथा सोनू कुमार पंडित को अंचल कार्यालय ईशुआपुर से अनुमंडल कार्यालय सोनपुर भेजा गया है। सभी कर्मी अपने आदेश पत्र को पालन करते हुए अपने-अपने नव पदस्थापित किए गए कार्यालय के लिए प्रस्थान करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
प्रशासनिक हलकों में इस व्यापक स्थानांतरण को कार्य व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।