‌राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।।थाना क्षेत्र के महानवा गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है ।इस संदर्भ में बताया जाता है कि महानवा गांव के नथू ठाकुर के पुत्री 14 वर्षीय छोटी अपने गांव के मिडिल स्कूल के बगल में घास काटने के लिए मंगलवार के दिन दोपहर में गई थी तभी घात लगाए उसी के पंचायत के बढइया टोला गांव के मिस्रुदीन ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा एवं लड़की का मुंह दाब कर पटक दिया एवं उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।तभी लड़की किसी तरह उसको हटाकर चिल्लाने लगी।चिलाने की आवाज को सुनकर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये एवं मजनू की जमकर पिटाई कर दी।बताया जाता है कि मजनू का इलाज बेतिया में परिजनों द्वारा कराई जा रही है। इस संदर्भ थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई आवेदन नहीं पड़ा है अगर आवेदन परिजन देगे तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीं स्थानीय सरपंच हारून अंसारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायती कर मामला को रफा-दफा कर दिया गया है ।इन दोनों को अपने अपने बच्चे पर ध्यान रखने की बात कही गई है ।इस मामले को लेकर दो पक्ष आमने सामने बताए जा रहे हैं।