मढौरा में आतंकी हमले के तीसरे दिन भी युवाओं में पाकिस्तान के खिलाफ रहा आक्रोश, आतंकवाद के खिलाफ जताया बिरोध

मढौरा (सारण) स्थानिक युवको द्वारा पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानो के ऊपर हुये आंतकी हमले के विरोध मे जन आक्रोश मार्च निकाला गया। जो धेनुकी चौक से चलकर मढौरा डबरा पुल तक चला तथा डबरा पुल पर इमरान खान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवको के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, जैश-ए-मोहम्मद मुर्दाबाद, वीर जवान अमर रहे इत्यादि का नारा लगाया गया, इस आक्रोश मार्च में सौरभ शांडिल्य, राजन तिवारी, विवेक सिंह, धीरज सिंह, सोनु यादव इत्यादि लोग शामिल थे।