मतदान के लिए जागरूक करते हुए बीडीओ ने दिलाई शपथ

पानापुर (सारण)शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में उपस्थित सैकड़ों आँगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओ तथा जीविका दीदीयों ने बीडीओ मोहम्मद सज्जाद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली ।रैली प्रखण्ड मुख्यालय से होकर पानापुर बाजार गाँधी चौक तक घुमाया गया ।जिसमें लोगो से लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ मतदान करने का अपील किया गया।रैली में शामिल सेविका तथा सहायिका “वोट देना हमारा अधिकार है,”चलो रे साथी बनो लोकतंत्र का बराती,जो बाटे दारू,साड़ी, नोट उसको कभी ना देना वोट,के नारे लगाते हुए लोंगो को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास की।इससे पहले प्रखण्ड मुख्यालय में उपस्थित सैकड़ों सेविका, सहायिका तथा जीविका दीदीयों को बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने मतदान के लिए शपथ दिलाई ।मौके पर पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, सभी अंचलकर्मी तथा प्रखण्ड कर्मी उपस्थित थे।