राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के संचालन के लिए बीआरसी भवन मझौलिया में पोषक क्षेत्र के सभी संकुल समन्वयक ओं की बैठक बीआरपी अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में किया गया बैठक में 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित वर्ग 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के परीक्षा के प्रश्न पत्र की गोपनीयता रखने का निर्देश सभी संकुल समन्वयक को देते हुए छात्र-छात्राओं के अनुपात में प्रश्न पत्र की वितरण किया गया परीक्षा संचालन के लिए विभागीय दिशानिर्देश का विस्तृत जानकारी दी गई परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए अस्पष्ट निर्देश दिया गया कि विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक को 1 दिन पहले प्रश्न पत्र की आपूर्ति करा दिया जाए ताकि समय पर परीक्षा लिया जा सके वहीं शेष विद्यार्थियों का परीक्षा 25 मार्च से लिया जाएगा परीक्षा कॉपी की जांच निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया गया यह भी बताया गया कि फेल छात्र छात्राओं को 2 माह के बाद पुनः आयोजित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा इस बैठक में प्रखंड साधन सेवी अनिल कुमार सिंह संकुल समन्वयक जितेंद्र नाथ तिवारी अजय कुमार राजेंद्र प्रसाद राजेश मिश्रा शशि रंजन चौबे प्रीतम कुमार रामाशीष पासवान सुनील कुमार पटेल महमूद आलम विनय कुमार लेखापाल संजीव कुमार आदि उपस्थित हुए थे फोटो भी साथ में है




Recent Comments