बिहार की 40 सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है-रूडी

अमनौर(सारण): आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।नरेंद्र मोदी की देश मे चौतरफा लहर है।आगामी केंद्र में सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।उक्त बातें स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने अपने पैतृक आवास पर बुधवार को प्रेस वार्ता में कही। वहीं पांच वर्षो के नरेंद्र मोदी शासन काल मे देश का सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है।देश का नाम विश्व के देशों में पहचान एव सम्मान दिलाने का काम किया है।जो देश की जनता भूल नही सकती है वही सड़क,बिजली स्वास्थ्य,पेयजल,आवास,उजाला योजना,मुद्रा योजना जैसी सैकड़ों कल्याणकारी योजना धरातल पर दिख रही है।देश की जनता अगला प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है।श्री रूडी ने सारण संसदीय क्षेत्र की जनता से 15 अप्रैल को नामांकन में भारी संख्या में छपरा चलने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,राज्य परिसद सदस्य राकेश सिंह, पूर्व विधायक मंटू सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,अंगद सिंह सिंह समेत अन्य दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।