दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

कैराटे सिखाती है आत्मसुरक्षा-
नरकटियागंज । रोटरी क्लब, नरकटियागंज और वाररीर्स स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स अकादमी ,नरकटियागंज के संयुक्त तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में कैराटे के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 बालक बालिकाओं के ग्रेडिंग का आयोजन किया गया।इसका आयोजन वारारिर्स स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स अकादमी पटना के द्वारा किया गया।संस्था के निदेशक 4ब्लैक बेल्ट प्राप्त अखिलेश कुमार सेंसेई ने 2ब्लैक बेल्ट प्राप्त अम्बुज कुमार श्रीवास्तव को संस्था के पश्चिम चंपारण का जिला प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त करते हुए सभी प्रशिक्षु को बताया कि आज से जिला में कैराटे से संबंधित सभी निर्णय अम्बुज कुमार के प्रतिनिधित्व में होगा।अध्यक्ष अवधकिशोर सिन्हा ने कैराटे को जीवन के आवश्यक पहलू बताया।कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने इस विधा को लड़कियों के बीच आत्मसुरक्षा के लिए आवश्यक बताया।विद्यालय के शिक्षक रविन्द्र कुमार दुबे ने विद्यालय में प्रशिक्षण देने के लिए धन्यवाद देते हुए आमंत्रित किया ।इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा पटना के स्लम क्षेत्र से चयनित ब्लैक बेल्ट प्राप्त सुजाता कुमारी ,ज्योति कुमारी और प्रीति कुमारी को मोमेंटो और प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया।ब्लैक बेल्ट प्राप्त इंस्ट्रक्टर हिमांशु शेखर ने मो मोदासीर ,यशोधन ,अनुज गुप्ता ,रमन कुमार ,खालिद नसीम ,बसंत कुमार यादव, विशाल गुप्ता ,अफसर खान ,विकास कुमार ,उत्कर्ष कुमार ,उमर नसीम ,आदित्य कुमार ,सत्यम कुमार का ग्रेडिंग किया। ग्रेडिंग के उपरांत रोट्रेक्ट चंदन कुमार ने ब्लैक बेल्ट के लिए चयनितअभिषेक कुमार ,निशांत कुमार ,और ख़ुशी गुप्ता को पुरस्कृत किया।मंच संचालन सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोट्रेक्ट सुदिष्ट कुमार ,मो वासीम और कुन्दन कुमार की सहभागिता रही।