दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

लौरिया प्रखंड के कटैया एवं सिरकैया मे फिराना सिस्टर्स सोसाइटी बेतिया व्दारा लश परियोजना अंतर्गत संचालित सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों का एक दल विभिन्न प्रतिष्ठान एवं समुदाय आधारित संगठनों से जुड़ाव हेतू प्रखंड कार्यालय स्थित कौशल विकास केन्द्र, सामुदायिक सिलाई केन्द्र सिरकैया सहित क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के परिभ्रमण हेतू रवाना हुआ । इस दौरान उपस्थित संस्था के प्रखंड समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस परिभ्रमण से बच्चों का सामाजिक लगाव बढ़ने के साथ साथ रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी भी होगी, जिससे ये बच्चें रोजगार के स्थायीत्व को प्राप्त कर परिवार को आर्थिक सहयोग कर दासता उन्मूलन मे सहायक होंगे । मौके पर प्रशिक्षक अविनाश विक्टर, सफराना खातून, राहुल राजेश साह, नीशा कुमारी, पूनम कुमारी, शिंकु कुमारी आदि उपस्थित रहे ।