भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा,
गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
-वार्ड नंबर 15 लगमा में भागवत कथा का किया गया आयोजन
-लगमा छठ घाट से कलश में भरा गया जल


जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 लगमा गांव में भक्ति की बयार बह रही है गांव की काली मंदिर के प्रांगण में जिले के प्रकांड विद्वानों के द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है भागवत कथा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था महिलाएं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति कर रही थी धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्ति में बना हुआ था भागवत कथा 14 अक्टूबर सोमवार से 22 अक्टूबर तक चलेगा वही 23 अक्टूबर को भंडारा का आयोजन किया गया है इसकी जानकारी सूरज कुमार सिंह आशुतोष कुमार सिंह जवाहर प्रसाद सिंह रवि आनंद रंजन सिंह विपिन मंडल शंभु मंडल मिथिलेश कुमार राजेंद्र कुमार सिंह अशोक मंडल के अलावा दर्जनों ग्रामीण ने दिया उन्होंने कहा कि दिन के 8:00 बजे पूर्वाहन से श्रीमद् भागवत पाठ होगा वही 7:00 बजे संध्या में प्रतिदिन प्रवचन और भक्ति संगीत का आयोजन किया जा रहा है विट्ठलपुर रोड स्थित लगमा छठ घाट पर जिले के प्रकांड पंडित भबशरण पांडे के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ जल ग्रहण कराया गया कलश यात्रा में जल लेकर पूरे गांव घूमते हुए लगमा के काली मंदिर में रखा गया कलश यात्रा में 201 कुमारी कन्याएं शामिल हुए ग्रामीणों ने बताया कि पवित्र जल ग्रहण करने के बाद लगमा स्थित काली मंदिर के समीप पहुंचे धार्मिक अनुष्ठान के तहत भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन किया गया इसके बाद कलश स्थापित की गई कलश स्थापन के साथ ही भागवत अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हो गया इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे संध्या 7:30 बजे से 10:30 बजे तक भागवत कथा का प्रवचन प्रकांड विद्वान भबशरण पांडे राम कुमार पांडे रंजीत पांडे प्रदीप मिश्रा मनीष अमित पांडे के द्वारा किया जाएगा प्रवचन भक्ति गीत व संगीत का भी आयोजन किया गया है