विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट :-
लोक कल्याण विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष द्वारा ए.डी आर.एम के साथ बगहा रेलवे स्टेशन पर कुछ तिखे सवाल नरकटियागंज समस्तिपुर मंडल के ए.डी.आर.एम आये थे बगहा रेलवे स्टेशन जहाँ लोक कल्याण विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय और प्रखण्ड अध्यक्ष मेवा साह पहुंचे और कुछ मांग के तहत उन्होंने बगहा रेलवे स्टेशन के जमीन पर सज रही दुकाने जिनका पिछले दस वर्षो से तहबजारी का अनुबंध नहीं हो रहा है फ़िर भी पैसा वसूली बंद नहीं किया गया जिसमें सीधे तौर पे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रवि उपाध्याय ने उपस्थित जनता, पदाधिकारी तथा मीडिया के समक्ष सवाल किया और जांच की मांग की साथ ही नरकटियागंज से गोरखपुर के बीच रेलवे परिचालन को लेकर सवाल किया जिसकी वजह से लगातार राजस्व की आर्थिक परिस्थिति पर सीधा असर हो रही है और जनता को तकलिफ़ का सामना करना पड़ता है। मंच के अध्यक्ष ने ए.डी.आर.एम से बगहा तथा सिकटा रेलवे परिसर में यात्रियो के लिए शौचालय की मांग करते हुए अंत्योदय तथा हमसफ़र जैसी ट्रेनो के ठहराव के लिए भी आग्रह किया गया है। ए.डी.आर.एम द्वारा मामले का सज्ञान लेते हुए सज रही दुकानो को नोटिस देने का निर्देश आर.पी.एफ़ को दिया गया तथा रेलवे परिसर मे स्टेशन के बाहर चार शौचालय बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने का भी निर्देश तत्काल दिया गया है और अन्य समस्याओ पर आगे चर्चा का आश्वासन मिला है। बताते चले इसके पहले भी श्री उपाध्याय के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को दो बार पत्र लिखा जा चुका है और रेलवे मंत्रालय तक इसको सूचित भी किया जा चुका है जिसे आज पुरे जनता और मीडिया के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया है इस आशा में की इसबार कम से कम सच्च में कार्यवाही हो।




Recent Comments