👉संस्कार भारती, सीवान के तत्वावधान में आगामी 30 दिसंबर को शहर के कलावती मैरेज हाॅल में वार्षिक कला उत्सव – ” कला संस्कृति  कुंभ” का आयोजन किया जा रहा है ।👈

🔴सीवान, 23 दिसंबर :: अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की  सीवान इकाई द्वारा  आयोजीत होने वाले “कला संस्कृति कुम्भ” के अंतर्गत रविवार को शहर के महादेवा रोड स्थित कलावती मैरेज हाॅल में एक  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बृजमोहन प्रसाद, आरती मिश्र, अस्विनी श्रीवास्तव,नीरज शर्मा के संयुक्त देखरेख  में आयोजित किया गया । इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1से 12 तक के 200 भैया -बहनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आयोजन समिति की ओर उपलब्ध कराएं गए  महापुरषों के रेखा चित्र में रंग भरें साथ हीं कुछ ने अपने मन से सादे कार्डबोर्ड पर रंगीन चित्र बनाया।



रविवार को आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता से चयनीत प्रतिभागियों को आगामी 30 दिसंबर को संस्कार भारती सीवान द्वार आयोजित होने वाले वार्षिक कला उत्सव “कला संस्कृति कुम्भ” में  मंच से पुरस्कृत किया जाएगा।



रविवार को आयोजित हुए इस प्रतियोगिता के व्यवस्था में देवाशीष  शास्त्री,सुनील कुमार,मनीष वर्मा,अमित कुमार,सुनील अरोडा,लव कुमार  धीरज श्रीवास्तव,संध्या कुमारी,सुजाता कुमारी,सत्यम कुमार,कन्हैया जी आदि कार्यकर्ताओं की सराहनीय योगदान रहा ।
इस मौके पर संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के संगठन मंत्री जादूगर विजय,  शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर शरद चौधरी, अखिलेश मिश्रा,डॉ मुकेश सिन्हा, डॉ अनिता सिन्हा, रत्ना गुप्ता,बिंदा श्रीवास्तव,डॉ एस कुमार,परमिला जी,रजनीश मोर्या सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें ।


गौरतलब हो “कला संस्कृति कुम्भ” के अन्तर्गत आगामी 30 दिसंबर को ही कलावती मैरेज हाॅल में ही “रंगोली प्रतियोगिता ” दिन के  11 बजे से 1 बजे तक  आयोजित किया जाएगा।