
मामा के घर से गायब युवक का शव नदी से बरामद
#सुवास कुमार सिंह/पानापुर (सारण) शुक्रवार को पानापुर पुलिस ने मामा के घर से गायब युवक का शव मशरक थाना क्षेत्र के केरवा फेनहारा नदी से बरामद किया। जानकारी के अनुसार तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर निवासी अशोक महतो का 21 वर्षीय पुत्र बब्लू कुमार विगत तीन महीने से अपने ममहर रसौली में जलेश्वर महतो के घर रहता था। विगत तीन दिनों से वह गायब हो गया था। परिजनों ने थक-हारकर पुलिस से युवक को ढूंढने की गुहार लगाई थी। फिलहाल पानापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments