बीमार रोहित को मिला बासुदेव का सहारा, रत्नेश व पुष्पा को है रक्तदाता का इंतजार
छपरा : सारण जिले के माँझी मे सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप से पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार।
एप्लास्तिक एनीमिया से जूझ रहे नरपलिया निवासी व गरीब रंगीला राम के पुत्र रोहित को लीलाधर गिरी के मठिया निवासी वासुदेव गिरी का सहारा मिला। उन्होंने रोहित को लखनऊ पीजीआई में एडमिट कराने में न सिर्फ भरपूर मदद की बल्कि चार यूनिट ब्लड भी उपलब्ध कराया। बताते चलें कि लखनऊ सचिवालय में कार्यरत वासुदेव गिरी अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के सक्रिय सदस्य श्रीराम गिरी के अग्रज हैं। इससे पहले भी ग्रुप के सदस्यों ने बीमार रोहित को छः यूनिट ब्लड व नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी।
उधर आई जी आई एम एस पटना में ब्लड कैंसर के कारण जीवन और मौत से जूझ रहे इनायतपुर निवासी रत्नेश कुमार सिंह ओ पॉजिटिव ब्लड के लिए तथा पीएमसीएच में हार्ट के ऑपरेशन के लिए भर्ती ताजपुर।फुलवरिया। निवासी प्रेम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ए पॉजिटिव ब्लड के लिए रक्तदाताओं की लगातार गुहार लगा रही हैं। संवेदन शीलता का पर्याय अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के सदस्य अनवरत उक्त मरीजों को सुविधा मुहैया कराने की दिशा में प्रयासरत हैं।