⚫शराब बेचने का झूठा मुकदमा दायर कर भेजा जेल
⚫गुस्साए ग्रामीणों ने थाना के आगे जमकर काटा बवाल
⚫थानाध्यक्ष ने मीडिया कर्मी के साथ की हाथापाई मोबाइल कैमरा छीना

👈अमित पोद्दार “दैनिक खोज खबर”बखरी बेगूसराय👉
बेगूसराय के बखरी स्थानीय  आंबेडकर चौक के समीप सोमवार की रात करीब 11:00 बजे पान दुकानदार  व्यावसायिक को शराब बेचने के झूठे मुकदमे में बखरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गुस्साए ग्रामीणों ने अगली सुबह थाना पर जमकर बवाल काटा और बखरी थाना एवं थाना अध्यक्ष विरोध में जमकर नारेबाजी की साथ ही जमादार अरविंद पासवान के साथ स्थानीय लोगों ने हाथापाई की लोगों का कहना है। कि गिरफ्तार किए गए व्यावसायिक एक सीधा साधा इंसान है ।जिसे झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है वही विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का फुटेज लेने के दौरान थाना अध्यक्ष द्वारा संवाददाता दैनिक खोज खबर  एवं कोसी टाइम्स के अमित पोद्दार मीडिया कर्मी के साथ हाथापाई की और मोबाइल  एवं कैमरा छीन लिया साथ ही फुटेज लेने से मना कर थाना परिसर से बाहर धकेल दिया थानाध्यक्ष त्रिलोकी कुमार मिश्रा का कहना है कि व्यवसायी की दुकान के पीछे से विदेशी शराब कि  सबसे छोटी  बोतल बरामद की गई है ।साथ ही दो पैग लगे हुए गिलास भी पुलिस ने जप्त किया है ।जिसके बाद शक के बुनियाद पर निर्दोष व्यवसाई को गिरफ्तार कर अगली सुबह बेगूसराय कारा मंडल भेज दिया है। वही मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी कर करीब 2 घंटे बाद मोबाइल और कैमरा  लौटाया ग्रामीण की काफी भीड़ और माहौल बिगड़ता देख थाना अध्यक्ष ने गढ़पुरा ओपी  नावकोठी ओपी परिहारा ओपी के थानाध्यक्षों को बुला कर करीब 3 दर्जन से अधिक पुलिस बल तैनात कर बिगड़ते माहौल को अपने नियंत्रण में लिया।