दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
एस पी ने किया नौतन थाने का औचक निरिक्षण ।
आदर्श आचार संहिता को देखते हुए थाना क्षेत्रो मे पुलिस गश्त रहेगी तेज ।गुरुवार की शाम जिला पुलिस कप्तान जयंतकान्त ने नौतन थाने का औचक निरिक्षण किया । एसपी को अचानक थाना मे देख सभी पुलिस कर्मियों मे हड़कंप मच गया । पदाधिकारी ने थाने मे पहुच कांडो का अवलोकन किया । और थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया कि चुनावी माहौल मे हर समय अलर्ट रहना । तथा बगैर लाईसेंस डीजे नही बजाना चाहिए। सभी पुलिस कर्मी अपने वर्दी मे रहेंगे। एसपी ने चुनाव को देखते हुए सुदूर दियरावर्ती क्षेत्रो मे विशेष गश्ती का दिशा निर्देष दिया । मौके पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला, दारोगा प्रभात समीर,मनोज कुमार,सोएब खान सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।।




Recent Comments