
बालू लदी वाहनों से छपरा पटना मुख्य पथ पर लगा महाजाम -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण) -:
“”””””””””””
बालू लदी वाहनो के कारण ब्लौक रोड बायपास साँढा,नेवाजी टोला तथा भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज के बीच छपरा पटना मुख्यमार्ग जाम रहा
गुरुवार की अहले सुबह कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला ब्लौक रोड बायपास भिखारी चौक से लेकर डोरीगंज के बीच सुबह 5 बजे से ही ट्रको की लम्बी कतारे खड़ी देखी गई जो दिन चढने के साथ ही भीषण महाजाम का रूप अख्तियार कर लिया जिसके दौरान बड़े छोटे वाहनो मे कैद लोग घंटो जाम मे फँसे रहे आलम ऐसा कि भिखारी चौक से लेकर घेघटा मेला के बीच साईकिल व मोटरसाइकिल सवारो की बात तो दूर यात्रियो एवं आम लोगो के लिए पैदल सरकना भी मुहाल दिखा कड़ी धूप मे खड़े साईकिल व मोटरसाइकिल सवार यात्री भी लाचार दिखे जिसमे खासी फजीहत का सामना महिला यात्रियो को करना पड़ा घेघटा मेला से ही वाहन छोड़ पटना से आने वाले कई यात्रियो को भिखारी चौक तक पैदल ही मार्च करने को विवश दिखे तो दूसरी ओर बच्चो के साथ कई स्कूली वाहन व बाईक सवार नौकरी पेशा वाले लोग जाम से निकलने की लगातार कोशिश मे बेहद परेशान दिखे मोटरसाईकिल व साईकिल सवार समेत कई छोटे वाहन यात्रियो के साथ शेरपुर मखदुमगंज व विष्णुपुरा आदि गाँवो के रास्ते भागते हुए नजर आए लोगो की माने तो यह जाम बुधवार की देर रात से ही बताया जा रहा है जो गुरुवार की दोपहर डेढ बजे के करीब स्वतः समाप्त हुआ जिसके बाद उक्त पथ पर वाहनो का आवागमन पुन: सामान्य हो गया । लोग बताते है कि बालू लदी वाहनो के कारण जाम की समस्या ईलाके के लोगो के लिए एक त्रासदी बन चूकी है छपरा पटना मुख्यमार्ग कब और किस समय जाम हो जाए कहना मुश्किल है पुलिस प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नही देता जिसका नतीजा आम नागरिक झेलने को मजबूर है ।




Recent Comments