
*बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का विरोध मार्च*
*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸सीवान: बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था व सरकार की उदासीनता के खिलाफ बुधवार को रालोसपा के द्वारा शहर में एक आक्रोश मार्च निकाल कर बिहार सरकार का विरोध किया गया. मार्च का नेतृत्व करते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी बिहार में पंचायत से लेकर राज्य मुख्यालय तक आंदोलन कर रही हैं. इस मौके पर उपाध्यक्ष डाक्टर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबधंन की सरकार बिहार की शिक्षा व शिक्षण संस्थानों को समाप्त करने पर तूली है जो रालोसपा नहीं होने देंगी. आक्रोश मार्च पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हो कर समाहरणालय गेट पर समाप्त हुआ. इस मौके पर रालोसपा के द्वारा प्रशासन को पचीस सूत्री मांग पत्र भी दिया गया. मार्च में अजय प्रसाद, डाक्टर सुरेश प्रसाद, मंजू चौधरी, अनील कुमार, विजय नारायण प्रसाद, अफजल अंसारी, राकेश कुमार, बब्लू कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.




Recent Comments