*रघुनाथपुर में बीडीओ ने पढाई बीएलओ को पाठ*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए हरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट*
🔸सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन ने प्रखंड के सभी बीएलओ को मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवाओं का नाम जोड़ने का पाठ पढ़ाया. बीडीओ ने बताया कि एक जुलाई से तीस जुलाई तक सभी बीएलओ अपने पोषक क्षेत्र के घर-घर
जाकर मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने का काम करना है. इस अवधी में 8,
व 22 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर विशेष कैम्प लगाई जायेगी.
जहां पोषक क्षेत्र के सभी व्यस्क मतदाता लोगो का मतदान सूची में फोटो युक्त नाम अंकीत किया जायेगा.
शिविर में मतदाता सूची में स्वेत-श्याम फोटो के स्थान पर रंगीन फोटो लगाया जायेगा . इस कार्यक्रम तहत 18 व 21 वर्ष के सभी व्यस्क युवा का नाम मतदाता सूची अंकीत किया जायेगा.





Recent Comments