​*श्रीमद भागवत कथा श्रवण से पुण्य का फल प्राप्त होता है:- श्री दासजी*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
बिहारशरीफ, नालन्दा। श्री सांई मंदिर जलालपुर, सोहसराय परिसर में आज तीसरे दिन श्रीमद भागवत कथा की रसधार बहने लगी। सात दिवसीय इस कथा ज्ञान यज्ञ यात्रा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे प्रख्यात, कथामर्मज्ञ, कृष्णतत्व मय प्रकांड विद्वान, कथावाचक श्री दासजी ने कथा के महत्व और श्रवण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, कथा श्रवण जन्म-जन्मांतर के पुण्य का फल है।
और बताया कि बड़े भाग्य से मनुष्य का तन मिलता है तथा बड़े सौभाग्य से मनुष्य को कथा सुनने का मौका मिलता है। जैसे गंगाजल पुराना नहीं होता, वैसे ही कथा भी कभी पुरानी नहीं होती। कथा श्रवण से तीन प्रकार के पापों का निवारण होता है और धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। जैसे सब नदियों में गंगा श्रेष्ठ है, उसी तरह 18 पुराणों में श्रीमद् भागवद श्रेष्ठ है। वृंदावन से आये विद्वान संत श्री दासजी महाराज व उनकी टीम ने संगीतमय प्रवचन से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। विभिन्न भगवान की झांकियों का लोगो ने दर्शन कर स्मरण किया। संत दासजी ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने वाला व्यक्ति कभी भी सत्य मार्ग से नहीं भटकता है, क्योंकि कथा के हर शब्द से अमृतवाणी की वर्षा होती है। श्री महराज ने कहा की बिना प्रेम रिझे नटवर नंद किशोर के प्रेम में नही पहुंच सकते, भगवान श्री कृष्ण से प्रेम कर भक्त उन्हे पा सकता है यही भागवत कथा का सार है।
प्रवचन के पूर्व वेद मंत्र से भागवत ग्रंथ का पूजन किया गया। मुख्य यजमान विशुनदेव कुमार सपत्नीक बबीता कुमारी ने श्री दास जी का चंदन-वंदन और माल्यार्पण किया। 
समाजसेवी भक्त राकेश बिहारी शर्मा, धर्मवीर पासवान, संतोष कुमार शर्मा और राजकपूर गुप्ता ने आगत अतिथिओं का स्वागत किया।
कथा श्रवण में समाजसेवी भक्त राकेश बिहारी शर्मा, भक्त जितेंद्र कुमार, सविता बिहारी, रविंद्र चौधरी, शिवेन्द्र कुमार, अनीता देवी, रौशन, बबलू कुमार, चुन्नू गोप, विंदेश्वरी चौधरी, राजेंद्र महतो, माणिक चंद महतो, गोपाल सिन्हा, रवि कुमार, आलोक कुमार, उदय चौधरी, सुभाष कुमार, सहित बड़ी संख्या में शहर के लोगों के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीणों ने निष्ठापूवक उपस्थित रहकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।