*सांसद ने किया जिला टॉपर को सम्मानित*
*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸सीवान के जीरादेई 
प्रखंण्ड क्षेत्र के हसुआ गांव का  टोला एकलम  हथौजी में हरी ओम स्टडी पॉइंट सेंटर के परिसर में बुधवार को एक  सम्मान समारोह का आयोजित कर के  हसुआ  उच्च विद्यालय के छात्र प्रकाश कुमार शर्मा जो मैट्रिक के बोर्ड परीक्षा में सीवान  जिले में सर्वाधिक अंक लाए है. उन्हें सम्मानित किया गया. 
छात्र प्रकाश को सीवान के  भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव ने सम्मानित करते हुए कहा कि प्रकाश जिले का प्रकाश है व युवा पीढ़ी को इससे सिख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई में आवश्यकता पड़ने पर भरपूर सहयोग किया जायेगा इस मौके पर जिला पार्षद प्रदुम्मन राय ने कहा कि प्रकाश ग्रामीण क्षेत्र का विद्यार्थी है जो जिले का नामरोशन किया. 
समारोह का संचालन सर्वजीत यादव ने किया. इस मौके पर
अमरजीत यादव ,दूध नाथ यादव ,चंदन सिंह ,संदीप शर्मा सहित दर्जनों लोग  उपस्थित थे.