सारण :तरैया में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रसाशन का चला बुल्डोजर, सड़क को कराया अतिक्रमण मुक्त
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी
तरैया:16मार्च 2018
इसुआपुर प्रखण्ड के डुमरी छपिया गाँव मे ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वरा शुक्रवार को बुल्डोजर चलाया गया।इसुआपुर सीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि कृपा निदान सिंह के घर का चाहरदीवारी सरकारी सड़क पर बना कर सड़क का अतिक्रमण किया जा रहा था।जिससे लोगो को परेशानी होती थी।सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जेसीबी से चाहरदीवारी को तोड़ दिया गया।उक्त मौके पर तरैया एसआइ नवल किशोर यादव पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे।