प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

जीरादेई (सिवान) : बेतिया के डॉ. संजय जायसवाल को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के मनोनीत होने पर जीरादेई मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बीजेपी नेता सरोज सिंह राणा, राजकुमार शर्मा, विनोद गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम ओझा, प्रभाकर पांडेय, रवि प्रसाद आदि लोगो ने बधाई दी है। वहीं भाजपा अटल सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बेतिया के सांसद
डॉ. संजय जायसवाल को बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व को भी धन्यवाद दिया है तथा आशा व्यक्त की है कि इससे संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में भाजपा अटल सेना महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा सिंह आदि शामिल हैं।